केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रखी आधारशिला, वर्षों पुरानी ट्रैफिक समस्या के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक पहल
जालंधर, 24 जून। जालंधर शहर को लंबे समय से परेशान कर रही ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने गुरु नानकपुरा रेलवे क्रॉसिंग तथा गढ़ा रोड-बस स्टैंड रेलवे फाटक पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिजों का विधिवत शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद शहरवासियों को रेलवे फाटकों पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्म

“ओवरब्रिज बनने से जालंधर को मिलेगी जाम से राहत, विकास को लगेगी नई रफ्तार” – भाजपा नेताओं का दावा।
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देशभर में आधुनिक और मजबूत बुनियादी ढांचे के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि जालंधर में बनने वाले ये दोनों ओवरब्रिज शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ लोगों के समय की बचत करेंगे और दैनिक आवागमन को अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम के कारण लोगों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इन परियोजनाओं के साकार होने से न केवल ट्रैफिक दबाव कम होगा बल्कि शहर के समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, अविनाश चंद्र, सरबजीत सिंह मक्कड़, जगबीर बराड़, कर्मजीत कौर चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, सुभाष सूद, रवि महेंदरू, पुनीत शुक्ला, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा दीवान, अमित अरोड़ा, शिव दर्शन, दिनेश खन्ना, हिमांशु शर्मा, गौरव राय, डिंपी लुभाना, सन्नी शर्मा, शेली खन्ना, मुकेश वालिया, अभि कुंवर, सरताज, गौरव मेहरा, अमित भाटिया, संदीप कुमार सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान दकोहा क्षेत्र के निवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को मांग-पत्र सौंपकर इलाके में अंडरब्रिज निर्माण की मांग भी उठाई। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुनते हुए इस संबंध में सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत इन विकास परियोजनाओं से जालंधर के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी और शहर के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी केंद्र सरकार की ओर से जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।



