नई जिम्मेदारी संभालने पर दी शुभकामनाएं, संगठन और समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की जताई उम्मीद
जालंधर/दिव्य दोआबा ब्यूरो :- भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की को ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल तथा उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की कामना की।

सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अशोक सरीन हिक्की लंबे समय से संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता तथा कार्यशैली का लाभ भारतीय जनता पार्टी को अवश्य मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रधान के रूप में उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की जनहितकारी नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलेगी।

ह्यूमन राइट्स काउंसिल India की नेशनल प्रेसीडेंट आरती राजपूत ने कहा कि अशोक सरीन हिक्की को मिली नई जिम्मेदारी उनके समर्पण, मेहनत और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने आशा जताई कि वह समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर संदीप गगन, रूपेश धवन, अनिल बजाज, भूपिंदर, रजत खत्री, सुमन चौधरी, प्रबल उप्पल तथा वरिंदर अंगुराल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। सभी ने अशोक सरीन हिक्की को सम्मानित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा जिला इकाई नई ऊंचाइयों को छुएगी और संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में अशोक सरीन हिक्की ने ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। सभी उपस्थित लोगों ने उनके सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।



