अशोक सरीन हिक्की की नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर, जालंधर की चारों विधानसभा सीटों पर लहराएगा भाजपा का विजय परचम – राकेश राठौर
जालंधर/दिव्य दोआबा ब्यूरो, 18 जुलाई :- भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष पद पर अशोक सरीन हिक्की की नियुक्ति के बाद उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। देर शाम तक भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं, पार्षदों तथा विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर, ढोल-नगाड़े बजाकर, पटाखे फोड़कर तथा भांगड़ा डालकर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर भाजपा पंजाब के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने अशोक सरीन हिक्की को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक मेहनती, समर्पित और संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा रखने वाले कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में भाजपा जालंधर शहरी संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी तथा संगठन बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत होगा। राकेश राठौर ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भाजपा जालंधर की चारों विधानसभा सीटों पर विजय का परचम लहराने में सफल होगी।

भाजपा जालंधर शहरी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की को उनके निवास स्थान पर बधाई देते भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, रमन पब्बी,रवि महेंद्रू,राजेश कपूर, सनी शर्मा, मनजीत सिंह टीटू,मनीष विज ,दविंदर भारद्वाज,सनी शर्मा,अमित भाटिया,अनुज शारदा,डिंपी लुबना,शुभम गुप्ता,हिमांशु शर्मा,गौरव राय,दिनेश खन्ना,एवं अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता।

अशोक सरीन के जिला अध्यक्ष बनने पर पारिवारिक सदस्य खुशी मनाते हुए

सामाजिक संस्थाओं, सैकड़ों युवाओं, महिलाओं, पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर, पटाखे फोड़, ढोल-नगाड़ों और भांगड़े के साथ मनाया जश्न
पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि अशोक सरीन हिक्की लंबे समय से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं और संगठन के लिए उनका समर्पण सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा जालंधर शहरी नई उपलब्धियां हासिल करेगी।

इस दौरान जिला महामंत्री राजेश कपूर, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता मनजीत सिंह टीटू सहित अनेक भाजपा नेताओं ने अशोक सरीन हिक्की के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

अशोक सरीन हिक्की ने सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्थाओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी तथा सभी को साथ लेकर भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा।



