विनीत धीर बोले—हलका वासियों की समस्याएं सुनने, समाधान करवाने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर रहेगा विशेष फोकस
जालंधर/दिव्य दोआबा ब्यूरो, 18 सितंबर:-हलका जालंधर नॉर्थ के लोगों के साथ सीधा संपर्क और मजबूत करने, उनकी समस्याएं सुनने तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से इंडस्ट्रियल एरिया, बाबा सोढल जी मंदिर के नजदीक नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन नगर निगम जालंधर के मेयर एवं हलका इंचार्ज जालंधर नॉर्थ श्री विनीत धीर द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री विनीत धीर अपने पूरे परिवार सहित मौजूद रहे।

विनीत धीर ने कहा कि यह कार्यालय हलका वासियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा उनकी समस्याओं, सुझावों और जरूरतों को सीधे सुनने के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा। लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करवाना प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि जालंधर नॉर्थ के विकास, तरक्की और खुशहाली में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। सड़कें, सफाई, सीवरेज, पीने का पानी, स्ट्रीट लाइटों सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

विनीत धीर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा जनकल्याण और पंजाब के विकास को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी जन-केंद्रित सोच को जालंधर नॉर्थ हलके में भी मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नए कार्यालय के माध्यम से हलका वासियों के साथ निरंतर संपर्क कायम रखा जाएगा और लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। हलके की तरक्की और लोगों की खुशहाली के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा।

बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने की शिरकत

कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक, कारोबारी तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी शख्सियतों ने शिरकत की और श्री विनीत धीर को नए कार्यालय की शुरुआत पर बधाई दी।

इस अवसर पर जिला प्रधान श्री अमृत पाल, चेयरमैन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट सर रमणीक सिंह रंधावा, हलका संगठन इंचार्ज विजय भाटिया, चेयरमैन पंजाब श्री चंदन ग्रेवाल, चेयरमैन पंजाब काकू अहलूवालिया, वाइस चेयरमैन जिमी कालिया, पंजाब प्रभारी सनातन सेवा समिति विजय शर्मा, पूर्व मेयर जगदीश राज, आत्म प्रकाश बबलू, चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल, गगन बाली, गुलशन शर्मा, राजेश विज, मनदीप नोटा, इंदरजीत सिंह, कुलदीप लुबाणा, जागर सिंह, शुभम, भारत भूषण, जतिंदर जीरा, अविनाश माणक, रोनी, ओम प्रकाश, शिवम वाही, हितेश ग्रेवाल, बालकृष्ण बाली, बब्बू अलवान, कीकी राणा, मोंटी ठाकुर, बी.डी. शर्मा, दीपक शारदा, चरणजीत बढ़ण, दीपक संधू, डॉ. गुरचरण, देस राज जस्सल, सिमर मलिक, निर्मल निम्मा, हरविंदर कौर, सुदेश विज, मुकेश सेठी, सौरव सेठ, राज कुमार शर्मा, डी.सी. गुप्ता, अजय कौल, सुरजीत सिंह अमृत गन हाउस, जतिन गुलाटी, अमित लूथरा, राज के. राजू, गगनदीप, अंशुल अरोड़ा, एम.पी. सिंह, हरजिंदर सिंह लाडा, पप्पी स्वीट, निर्भय सिंह कंग, सतनामिया, महेंद्र प्रभाकर, सूबेदार यादव और मनीष फैन भगत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा लखा सिंह, पंकज चौधरी, सुनील भल्ला, गुरदीप दीप, जोए मलिक, शोभा भगत, प्रमोद कुमार सोशल मीडिया, जोगी जी, अकबर अली, भारत भूषण, विक्की कालिया, भूषण कोहली, शंगारी साहिब, एम.सी. तथा अन्य गणमान्य नेताओं ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

इस अवसर पर महिला विंग, युवा विंग, ब्लॉक प्रधानों, चेयरमैनों, विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, कारोबारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रेस एवं मीडिया से जुड़े प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विनीत धीर ने कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वाली सभी शख्सियतों, पार्षदों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक नेताओं, उद्यमियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।




