युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, विद्यार्थियों के हकों की लड़ाई में कांग्रेस हर कदम पर साथ: लाडी शेरोवालिया, राजिंदर बेरी

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा, केंद्र सरकार को घेरते हुए जालंधर में निकाला गया कैंडल मार्च

जालंधर/दिव्य दोआबा ब्यूरो:-

नीट पेपर लीक मामले में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि देने तथा केंद्र सरकार को जगाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी शहरी और देहाती जालंधर की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में विद्यार्थियों पर किए गए पुलिस लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक के कारण देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है और कई युवाओं को अपनी जान तक गंवानी पड़ी। जब विद्यार्थी शांतिपूर्ण ढंग से अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, तब उन पर लाठीचार्ज किया जाना लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है।

नीट पेपर लीक मामले में विद्यार्थियों को न्याय दिलाने और मृतक विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि देने के लिए जालंधर में आयोजित कैंडल मार्च में शामिल कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री अपने भाषणों में युवाओं को देश का भविष्य बताते हैं, लेकिन हकीकत में देश के भविष्य के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है, यह सबके सामने है। दिल्ली में विद्यार्थियों के समर्थन में आवाज उठाने वाले विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ भी पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई, जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जो लोग विद्यार्थियों के हकों के लिए आवाज उठा रहे हैं, उनके साथ भी अन्याय किया जा रहा है। आज पूरे देश का युवा इस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर चुका है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में युवाओं द्वारा चलाए गए संघर्ष ने केंद्र सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। यह देश की युवा शक्ति की एक बड़ी जीत है।

इस अवसर पर विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी (देहाती) के अध्यक्ष हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष राजिंदर बेरी, पूर्व मंत्री एवं विधायक परगट सिंह, आदमपुर के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, डॉ. नवजोत दहिया (हलका इंचार्ज नकोदर), पूर्व एसएसपी राजिंदर सिंह (हलका इंचार्ज करतारपुर), पूर्व विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह, जोरावर सिंह संघेड़ा, प्रेम नाथ दकोहा, दीपक शर्मा मोना, अनुराधा बंगा, अंगद दत्ता, नरेश वर्मा, जगदीश कुमार दकोहा, डॉ. जसलीन सेठी, गुरविंदरपाल सिंह बंटी नीलकंठ, पवन कुमार, रविंदर लाडी, विकास तलवाड़, नीरज जस्सल, सुखविंदर सूच्ची पिंड, मनदीप जस्सल, मंगा सिंह मुधड़, विजय कुमार दकोहा, जगजीत जीता, सुरिंदर पप्पा, प्रभदयाल भगत, निशांत घई, रवि सैनी, अवतार विरदी, मुनीश पाहवा, ब्रह्म देव सहोता, विपन कुमार, जाबर खान, सुधीर घुग्गी, मनजीत सिंह सिमरन, परमजीत सिंह बल्ल, विक्की आबादपुरा, समीर चिश्ती, मुख्तियार अहमद, दीना नाथ, पल्लवी, विद्या सागर, मीनू बग्गा, सुनीता, शबनम, आनंद बिट्टू, मनोज धनवाल, प्रेम सैनी, सुरिंदर कल्याण, आलम अली शेख, मुन्ना यादव, गुलशन मिड्डा, सतीश धीर, संजीव दुआ, हरलगन सिंह, गुलशन सोढ़ी, बलजीत सिंह धीमान और बंटी अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share it

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *