समाज के हर परिवार से सीधा संवाद स्थापित करें प्रतिनिधि : अब्दुल बाहरी सलमानी

प्रतिनिधियों को लोगों से सीधा संपर्क कर समस्याओं के समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश

जालंधर/दिव्य दोआबा ब्यूरो, 24 जुलाई :-

मुस्लिम डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा आज स्थानीय सर्किट हाउस में चेयरमैन अब्दुल बाहरी सलमानी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान चेयरमैन अब्दुल बाहरी सलमानी ने बोर्ड के प्रतिनिधियों को पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार मुस्लिम समाज की समस्याओं के उचित समाधान के लिए समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड के प्रतिनिधि मुस्लिम समाज के लोगों से सीधा संपर्क करके उनकी समस्याओं की सुनवाई करें और उनके उचित समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय सुनिश्चित करें।

मुस्लिम डेवलपमेंट बोर्ड की बैठक के दौरान पदाधिकारियों एवं नव-नियुक्त हलका चेयरमैनों को सम्मानित करते चेयरमैन अब्दुल बाहरी सलमानी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग के साथ खड़ी है और राज्य के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध है। इस अवसर पर नव-नियुक्त हलका चेयरमैनों का सम्मान भी किया गया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गई।

Share it

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *