कैबिनेट मंत्री ने देओल नगर में 38 लाख रुपये की लागत वाले सड़कों के विकास कार्यों की शुरुआत की

 पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों को उच्च दर्जे की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर दे रही जोर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत

जालंधर/दिव्य दोआबा ब्यूरो 1 अगस्त:- पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज स्थानीय देओल नगर में 38 लाख रुपये की लागत से होने वाले सड़कों के विकास कार्यों की शुरुआत करवाते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों को उच्च दर्जे की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि सड़क परियोजना के पूरा होने से इलाके के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधाएं मिलेंगी और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भी आसानी होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हुए निर्माण कार्यों को निर्धारित समय के अंदर पूरा किया जाए। इस मौके पर पंजाब गौ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन कीमती भगत भी मौजूद थे।

श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश भर में बिना किसी पक्षपात के बड़े पैमाने पर विकास कार्य करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर नागरिक सेवाएं उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है और आने वाले दिनों में भी विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे।

इलाके के लोगों ने कैबिनेट मंत्री का सड़क परियोजना के लिए  आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से स्थानीय लोगों के लिए आवागमन आसान हो जाएगा। इस मौके पर इलाके से बड़ी संख्या में लोग और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Share it

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *