नीट पेपर लीक आंदोलन समाप्त, सरकार ने मानीं सभी मांगें: कॉकरोच जनता पार्टी

जंतर-मंतर से आंदोलन खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित तीन प्रमुख मांगें स्वीकार होने का दावा

नई दिल्ली ब्यूरो, शनिवार:-

कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया।

प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन अब समाप्त कर दिया गया है और सभी प्रदर्शनकारी अपने-अपने घर लौट जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद आंदोलन की प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है।

आशुतोष रांका ने बताया कि पिछले कुछ दिनों के दौरान सरकार और आंदोलनकारियों के बीच तीन दौर की बातचीत हुई। उन्होंने दावा किया कि आंदोलन की तीनों प्रमुख मांगें स्वीकार कर ली गई हैं। इनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, आंदोलन से जुड़े सभी मामलों की वापसी तथा नीट पेपर लीक से प्रभावित छात्रों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग शामिल थी।

जंतर-मंतर पर आंदोलन समाप्ति की घोषणा के बाद खुशी मनाते छात्र

इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्रों ने ‘छात्र एकता जिंदाबाद’ के नारे लगाए और राष्ट्रगान गाकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर नीट पेपर लीक प्रकरण के बाद जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया। आंदोलनकारियों ने कहा कि उनका संघर्ष छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए था तथा आगे भी छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाई जाती रहेगी।

Share it

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *