एनआईटी जालंधर के छात्रों का कमाल, डिजिटल नवाचारों से बदल रही कैंपस की तस्वीर

छात्रों द्वारा विकसित डिजिटल सिस्टम बने कैंपस संचालन का आधार, प्लेसमेंट, हॉस्टल, लाइब्रेरी और एडमिशन प्रक्रियाएं हुईं पूरी तरह स्मार्ट

सीटीपी पोर्टल, ऑनलाइन हॉस्टल अलॉटमेंट सिस्टम, एडमिशन चैटबॉट, एक्सीड (XCEED) टाइमटेबल मॉड्यूल और लाइब्रेरी सीट मैनेजमेंट सिस्टम जैसे नवाचार छात्रों की तकनीकी प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरे हैं। इसके साथ ही छात्र अब एआई आधारित कैंपस निगरानी प्रणाली और इंटेलिजेंट अटेंडेंस सिस्टम पर भी कार्य कर रहे हैं।

जालंधर: तकनीकी शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित करते हुए एनआईटी जालंधर के छात्र कैंपस की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखकर अत्याधुनिक डिजिटल समाधान विकसित कर रहे हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. बिनोद कुमार कन्नौजिया के नेतृत्व में छात्रों द्वारा तैयार किए गए कई डिजिटल प्लेटफॉर्म अब कैंपस के दैनिक संचालन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं, जिससे शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य अधिक तेज़, पारदर्शी और सुविधाजनक हुए हैं।

प्रो. कन्नौजिया ने कहा कि संस्थान छात्रों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि उनके विचारों को वास्तविक समाधानों में बदलने का अवसर भी प्रदान कर रहा है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें।

Share it

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *