आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर रखने के लिए पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार – सुशील कुमार रिंकू

जालंधर, 21 जून,2026 पूर्व सांसद जालंधर सुशील कुमार रिंकू ने आदमपुर हवाई अड्डे का आधिकारिक नाम श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर रखने के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से धन्यवाद किया है

सुशील कुमार रिंकू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एक धन्यवाद पत्र लिखकर इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज ने मानवता, समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय का संदेश दिया था। उनके नाम पर आदमपुर हवाई अड्डे का नामकरण करना करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान है

सुशील रिंकू ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे थे, तब उन्होंने आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर रखने की घोषणा की थी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा डेरा प्रमुख संत निरंजन दास जी महाराज का सम्मान करते हुए उनसे आशीर्वाद लिया।

रिंकू ने कहा कि यह केवल रविदासिया समाज के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे दोआबा क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। इस फैसले से आने वाली पीढ़ियों को भी श्री गुरु रविदास जी महाराज की महान शिक्षाओं और आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की महान संत परंपरा और सामाजिक समरसता को निरंतर सम्मान दिया जा रहा है। आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर रखा जाना एक ऐतिहासिक और यादगार निर्णय है, जिसके लिए पूरा रविदासिया समाज और दोआबा क्षेत्र प्रधानमंत्री जी का आभारी रहेगा।

Share it

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *