628वें सतगुरु कबीर महाराज जी के प्रकाश पर्व पर आज सतगुरु कबीर मंदिर, भार्गो नगर से निकली भव्य शोभा यात्रा सुशील रिंकू हुए विशेष रूप से शामिल

पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने झंडा चढ़ाने की रस्म निभाई

जालंधर/दिव्य दोआबा ब्यूरो 27,June :- 628वें सतगुरु कबीर महाराज जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज कबीर मंदिर, भार्गो नगर से विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में संगत, श्रद्धालुओं, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने भाग लेकर सतगुरु कबीर महाराज जी के बताए सत्य, समानता, मानवता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

शोभा यात्रा की शुरुआत कुलदीप कुमार दीपू के निवास स्थान से झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ हुई। इस पावन रस्म को पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने श्रद्धापूर्वक संपन्न किया। इसके उपरांत धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ।

शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर संगत का स्वागत किया तथा जगह-जगह ठंडे मीठे जल, शरबत और लंगर की सेवा का आयोजन किया गया। वातावरण “सतगुरु कबीर महाराज जी” के जयघोष और भक्ति रस से सराबोर रहा।
इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को 628वें प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि सतगुरु कबीर महाराज जी की शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समानता का मार्ग दिखाती हैं। हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज में भाईचारा और मानव सेवा की भावना को मजबूत करना चाहिए।

इस मोके पर आचार्य जगदीश दास,पति राम लाल,विजय कुमार,कुलदीप कुमार दीपू, राकेश पर्दान, अंजलि भगत, दिशांत भगत, कुणाल भगत, मोहल्ला निवासी भी मौजूद हैं

Share it

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *