RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बेंगलुरु में निकलेगी विक्ट्री परेड? फ्रेंचाइजी ने दिया बड़ा अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL 2026 का खिताब जीतने में कामयाब रही। RCB ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता।

क्या नहीं होगी विक्ट्री परेड?

इतनी बड़ी उपलब्धि के बाद आमतौर पर टीमों के लिए शानदार रोड शो और विजय जुलूस आयोजित किए जाते हैं। हालांकि अहमदाबाद में खिताब जीतने के तुरंत बाद RCB द्वारा जारी किए गए आधिकारिक बयान ने संकेत दिए हैं कि इस बार जश्न सीमित ही रह सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, RCB की टीम 1 जून को बेंगलुरु लौटने की भी योजना नहीं बना रही है और पूरा स्क्वाड फिलहाल अहमदाबाद में ही रहने वाला है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश जारी करते हुए समर्थकों से जिम्मेदारी के साथ जश्न मनाने की अपील की।

RCB ने अपने बयान में कहा कि क्या शानदार रात रही। क्या अद्भुत एहसास है। RCB परिवार के हर सदस्य को बधाई। यह जीत आपकी है। जैसे-जैसे जश्न शुरू हो रहा है, आइए जिम्मेदारी के साथ इसका आनंद लें। जश्न मनाने का सबसे अच्छा तरीका अपने प्रियजनों के साथ इस पल को जीना है। इन यादों को दोबारा महसूस करें और अपने घर के आरामदायक माहौल में इस खास पल का आनंद उठाएं। फ्रेंचाइजी ने आगे कहा कि अगले साल स्टेडियम में फिर मुलाकात होगी, 12th मैन आर्मी। तब तक खुशियां बांटते रहिए और हमारा समर्थन करते रहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *