शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

राजिंदर बेरी, बावा हेनरी और सुरिंदर कौर ने युवाओं से शहीदों के आदर्शों व बलिदानों से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

जालंधर/दिव्य दोआबा ब्यूरो,31 जुलाई:- शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहरी जालंधर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद ऊधम सिंह पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहरी जालंधर के अध्यक्ष राजिंदर बेरी, जालंधर नॉर्थ से विधायक अवतार सिंह जूनियर (बावा हेनरी) तथा जालंधर वेस्ट की हलका इंचार्ज सुरिंदर कौर ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्तों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके अद्वितीय बलिदान और राष्ट्रभक्ति की भावना सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज हमारा कर्तव्य है कि हम अपने महान शहीदों को सदैव स्मरण रखें तथा युवा पीढ़ी को उनके जीवन, संघर्ष और बलिदानों के बारे में जागरूक करें। युवाओं को यह जानना चाहिए कि किस प्रकार इन महान योद्धाओं ने देश की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

श्रद्धांजलि समारोह में प्रमुख रूप से सुदेश भगत, जगदीप सिंह सोनू संधर, जगजीत सिंह जीता, विपिन कुमार (प्रवक्ता), परमजीत बल, संजीव दुआ, ब्रह्म देव सहोता, एडवोकेट गौतम सहोता, नवदीप जरेवाल, रवि बग्गा, अंकित कटियाल, यश पाल सफरी, अरुण रतन, जगमोहन सिंह छाबड़ा, विद्या सागर, प्रभ दयाल भगत, गौतम खोसला, अनिल कुमार, मस्त राम, सुभाष ढल, गुलशन मिड्डा, रविंदर सिंह लाडी, राकेश कुमार, अनिल गिल, गुरमीत जस्सी, शबनम, अंजली सहोता, मुख्तार अहमद अंसारी, प्रेम सैनी, पंजाबी लखा, जय सिंह, विक्की आबादपुरा, हैदर अली, कपिल देव सहोता तथा करण सुमन सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share it

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *